टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (THDC-IHET), टिहरी-गढ़वाल के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में 21 से 23 अप्रैल 2026 तक “Hands-on Workshop on IC Design Flow Using Cadence EDA Tools” विषय पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए सेमीकंडक्टर मिशन के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की गई।
यह कार्यशाला संस्थान के निदेशक डॉ. एस. के. प्रधान के निर्देशन में आयोजित की गई तथा इसका संचालन Entuple Technologies Pvt. Ltd. के वरिष्ठ इंजीनियर श्री अनिश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कैडेंस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आईसी डिजाइन फ्लो की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान स्कीमैटिक सर्किट डिजाइन, लेआउट डिजाइन, कोडिंग तथा संपूर्ण आईसी डिजाइन फ्लो जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से कवर किया गया। साथ ही, प्रतिभागी छात्रों ने कैडेंस सॉफ्टवेयर पर आधारित विभिन्न माइक्रो प्रोजेक्ट्स तैयार कर चिप डिजाइन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
कार्यशाला का समन्वयन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर श्रीमती अनूपषी जौहरी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को आयोजित समापन (वैलेडिक्टरी) सत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के छात्र अक्षत बडोनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कार्यशाला के दौरान संकाय सदस्य श्री एम. के. अघवारिया, श्री मनीष कुमार, श्री राजवर्धन आर्य एवं श्री सतेंद्र पाठक उपस्थित रहे। इस प्रकार यह कार्यशाला प्रतिभागियों के चिप डिज़ाइनिंग कौशल के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *