संस्थान टीएचडीसी-आईएचईटी, टिहरी में आयोजित 48 घंटे का हैकाथॉन युक्ति 2026 आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन का समन्वयन NITCON Limited के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक, प्रो० शरद कुमार प्रधान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रतिभागियों द्वारा 48 घंटे तक निरंतर मेहनत कर समस्याओं के समाधान खोजने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि हैकार्थीन में कुल 38 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 20 विभिन्न समस्या-वक्तव्य (Problem Statements) दिए गए।
कार्यक्तम की मुख्य अतिथि श्रीमिति तुलिका पाण्डे, साइंटिस्ट जी (Scentist -G) एवं ग्रुप कोडिनेटर (R&D इन साइवर सिक्योरटी) मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भारत सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि समस्या समाधान के लिए उपकरणों का सटीक एवं प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वदेशी तकनीकों एवं वैकल्पिक समाधान को अपनाकर राष्ट्र के सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज की सेवा ही वास्तविक खुशी का स्रोत है।
इस अवसर पर श्री सत्तवेन्द्र सिंह प्रबंध निदेशक, NITCON Limited ने ‘आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं को जमीनी वास्तविकताओं और समस्याओं से जोडती है। कार्यक्रम में AI विशेन्ना श्रीमति भावना, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व और उसके परिणामों
की सटीकता पर प्रकाश डाला।
उस अवसर पर NITCON के चेयरमैन श्री अलोक प्रति, सेवानिवृत्त आई०ए०एस० अधिकारी, ने विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो साध्य है, उसी पर कार्य करें, तनी समाधान सामने आएगे।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम स्थान धवल गिरी टीम ने प्राप्त किया, जिसे ₹30,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान ईशलू टीम ने ₹20.000 एवं ट्रॉफी के साथ हासिल किया जबकि तृतीय स्थान एबनेगेशन टीम को मिला।
अन्य पुरस्कारों में विगिनर कैटेगरी का प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से पेट डॉकर्स एवं एसीडियन टीम को दिया गया। बेस्ट आइडिया अवार्ड नो ग्लिच और 404 फाउंड टीम को साझा रूप से प्रदान किया गया जबकि बेस्ट ग्राफिकस यूजर इंटरफेस / यूजर एक्सपीरियंस (UI/UX) का पुरस्कार अल्केमिस्ट टीम को मिला।
इस अवसर पर सस्थान टीएचडीसी-आईएचईटी, टिहरी के सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ० विवेक कुमार सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य कर्मचारी, NITCON की टीम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं बढ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
