काशीपुर नगर क्षेत्र में एक फर्नीचर के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की कई टीमों ने करीब आठ घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। वहीं फायर स्टेशन काशीपुर को रात 10ः05 बजे 112 के माध्यम से गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही काशीपुर से दो फायर यूनिट तत्काल मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों की जरूरत पड़ी। इसके बाद जसपुर और बाजपुर फायर स्टेशन से भी दमकल यूनिटें बुलाई गईं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए रामनगर से एक फायर यूनिट के साथ विभिन्न औद्योगिक संस्थानों की दमकल टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने आपसी समन्वय से संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दमकल वाहनों में पानी ऽत्म होने पर औद्योगिक संस्थानों से पानी की व्यवस्था कर बार-बार टैंकर भरे गए, ताकि आग बुझाने का काम बाधित न हो। बावजूद इसके रात 12ः30 बजे तक आग भड़कती रही। करीब आठ घंटे तक चले इस अभियान के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

