गुवाहाटी: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है। यात्रा के साथ चल रहे लगभग 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसके वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खासी झड़प हो गई इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। इसी वजह से रोड पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे और इसी को लेकर कांग्रेस नेता की बस के साथ चल रहे लोगों की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई।

अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्व सरमा ने डीजीपी से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग है। मैंने डीजीपी असम पुलिस को, भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *