टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीएचडीसी आईएचईटी), टिहरी द्वारा अपने गौरवशाली पूर्व छात्र एवं भारतीय वायु सेना के वीर अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह (बैच 2012–2016, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग) की राष्ट्रसेवा, अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए संस्थान के सेमिनार हॉल का नाम “स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह स्मृति हॉल” रखने का निर्णय लिया गया है।
संस्थान के निदेशक द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नामकरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संस्थान परिवार का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के प्रेरणादायी जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं त्याग से परिचित कराएगी तथा भावी पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
टीएचडीसी आईएचईटी परिवार अपने इस वीर पूर्व छात्र को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके अद्वितीय योगदान और बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प व्यक्त करता है।
