विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की ढींगामस्ती एवं नकरापन की वजह से समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के स्थगित होने से/अनुबंध तिथि न बढ़ाये जाने की वजह से 296 व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं लगभग 25- 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है | नेगी ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई है और आज लगभग साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीत गया है ,लेकिन मंत्री को इन बेरोजगार प्रशिक्षकों एवं छात्रों का दुख- दर्द सुनाई नहीं दे रहा है ! नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन से युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोंन्मुखी शिक्षा की वजह से युवाओं के रोजगार/ स्वरोजगार का रास्ता प्रशस्त होता है और प्रशिक्षकों का भविष्य भी सुरक्षित होता है | सवाल यह उठता है कि आखिर मंत्री को इन व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं युवाओं का दर्द क्यों नहीं सुनाई दे रहा है ! क्यों इनको गुमराह किया जा रहा ! इनके साथ क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है ! क्यों इनको झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं ! मोर्चा इस मामले को लेकर शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा | नेगी ने चेतावनी दी कि अगर इन प्रशिक्षकों एवं युवाओं के बारे में नहीं सोचा गया तो मोर्चा आंदोलन करेगा | पत्रकार वार्ता में- विजय राम शर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *