उत्तर प्रदेश l उत्तर प्रदेशमें आतंकियों, अपराधियों और देश विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्हें पहले ही मिट्टी में दफन कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में यह सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सीएम योगी ने सैनिकों, वीर नारियों, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के सम्मान को सरकार का संकल्प बताया. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपना सर्वोच्च समय देश की सुरक्षा में दिया है. अब उनके परिवार, सम्मान और भविष्य की चिंता करना डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी है. विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने गांव और आसपास के युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयार करें. युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन का महत्व समझाने और देशसेवा के लिए प्रेरित करने में पूर्व सैनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनका अनुभव प्रदेश के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. सीएम योगी ने कहा कि पूर्व सैनिक कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं. सरकार इस दिशा में उनका सहयोग करेगी. पूर्व सैनिकों का अनुभव और अनुशासन उन्हें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बनाता है. मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों और जवानों के प्रति प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वीर नारियों, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं. उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश विरोधी ताकतों, आतंकियों और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प सैनिकों, वीर नारियों, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान और स्वाभिमान हर हाल में बनाए रखना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय देश की सुरक्षा और सेवा में समर्पित किया है. अब उनके परिवार, सम्मान और भविष्य की चिंता करना डबल इंजन सरकार का दायित्व है. सरकार इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *