टीएचडीसी-आईएचईटी, टिहरी द्वारा आईआईटी रुड़की के सहयोग से 20–21 मार्च 2026 को दो दिवसीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब्स के माध्यम से प्रयोगात्मक शिक्षा का अनुभव कराना और उन्हें डिजिटल उपकरणों के प्रयोग में दक्ष बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान निदेशक डॉ. शरद प्रधान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया ।
इस वर्चुअल लैब कार्यशाला में आईआईटी रुड़की से आए विशेषज्ञों आकार सैनी, स्वाति चौहान, नेहा तथा हनी चौधरी ने विद्यार्थियों को कार्यशाला के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उन्हें मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने वर्चुअल लैब्स के प्रयोगों की उपयोगिता और उनके शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर दिया।
दो दिनों तक चले इस कार्यशाला में छात्रों ने वर्चुअल लैब्स के विभिन्न प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस कार्यशाला से उनकी विषयगत समझ गहरी हुई और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिला। यह आयोजन शिक्षा में डिजिटल उपकरणों के समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और विद्यार्थियों के लिए भविष्य की तकनीकी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुलक्षणा शर्मा एवं अन्य संकाय सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
