टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीएचडीसी-आईएचईटी), बी.पुरम, टिहरी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक श्री अनिल सकलानी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान आवश्यक सावधानियों, बचाव एवं राहत कार्यों तथा आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में गहन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना था।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

