नई टिहरी, 22 सितंबर। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीएचडीसी-आईएचईटी) में उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति के सहयोग से ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (आरईएपी)-ग्रामोथान के अंतर्गत एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता बूटकैंप आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री बी.के. भट्ट, डीपीएम, नई टिहरी, डॉ. आशीष कुमार, प्रोफेसर, आईआईएम काशीपुर, सुश्री रोशनी मूंगा, सीओओ, एफआईईडी, आईआईएम काशीपुर, डॉ. रमना त्रिपाठी, प्रमुख, संस्थागत नवाचार परिषद, टीएचडीसी-आईएचईटी तथा डॉ. विवेक कुमार, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. विवेक कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उद्यमिता विकास एवं बूटकैंप के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में टिहरी क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भी प्रतिभाग किया।

आईआईएम काशीपुर के डॉ. आशीष कुमार ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप एवं नए व्यावसायिक विचारों के विकास से संबंधित उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। इस दौरान टीएचडीसी-आईएचईटी के विद्यार्थियों ने भी अपने नवीन विचार एवं स्टार्टअप अवधारणाएं विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय समूहों में नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने विचारों को उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *